Thursday, February 2, 2023

Kota Hadoti Mahotsav Feb 2023 ummed Singh stadium kota


 हाड़ोती : कोटा महोत्सव ....

(विभिन्न गतिविधियां रहेगी आकर्षण का केन्द्र)

तीन दिवसीय महोत्स शुक्रवार 3 फरवरी से.................

( विवरण : हरिओम गुर्जर, उपनिदेशक, जनसंपर्क विभाग, कोटा)

 हाडौती का प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक पर्व कोटा महोत्सव का भव्य आगाज शुक्रवार 3 फरवरी को उम्मेदसिंह स्टेडियम में किया जायेगा। शुभारम्भ पर भरतपुर के बम ढोल रसिया कलाकारों एवं हाडौती के चकरी व सहरिया नृत्य कलाकारों की प्रस्तुति के साथ होगा। सैकड़ों कलाकार एक साथ प्रस्तुति देकर रिकॉर्ड बनाएंगे। उम्मेदसिंह स्टेडियम में ही साफा बांध प्रतियोगिता, दादा-पोता दौड़, रस्सा-कस्सी, मटका दौड़, मूंछ प्रतियोगिता तथा एडवेंचर गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

**  प्रथम दिवस दोपहर 12 बजे आर्ट गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी, रंगोली, मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होंगी। किशोर सागर तालाब की पाल पर दोपहर 2 बजे पुष्प प्रदर्शनी, सायं 4 बजे फूड फेस्टिवल का उद्घाटन उम्मेद क्लब ग्राउड तथा किशोर सागर तालाब की पाल पर सायं 6 बजे चम्बल आरती होगी। उम्मेद सिंह स्टेडियम में सायं 7.30 बजे मेगा कल्चरल नाइट में पश्चिम क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर एवं राजस्थान के ख्यातनाम कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक रगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

** दूसरे दिन शनिवार 4 फरवरी शनिवार को अभेड़ा बायोलोजिकल पार्क में प्रातः 8 बजे नेचर वॉक , महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एडवेंचर गतिविधियां, किशोर सागर तालाब में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, किशोर सागर पाल पर, आर्ट गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी, प्रात 10 से सायं 8 बजे तक उम्मेद क्लब मैदान में फूड फेस्टिवल, प्रात 10 से 8 बजे तक किशोर सागर की पाल पर पुष्प प्रदर्शनी, सांय 5.30 बजे सेवन वंडर्स पर कोटा डोरिया साड़ी फैशन शो का आयोजन खास आकर्षण का केन्द्र होंगे। महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में 7.30 बजे से भव्य सांस्कृतिक संध्या में विश्व प्रसिद्ध कबीर कैफे बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

** तीसरे दिन 5 फरवरी रविवार को प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी स्कूल से गढ़ पैलेस तक हैरिटेज वॉक, प्रात 11 से सायं 5 बजे तक सेवन वंडर पार्क में डॉग शो , 10 से सायं 5 बजे तक साहसिक गतिविधियां उम्मेद सिंह स्टेडियम पर चलेंगी। किशोर सागर में  वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, तालाब की पाल पर फ्लॉवर शो, आर्ट गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल स्टेडियम में जारी रहेंगी। मेगा कल्चरल नाइट में इंडियन आइडल फेम सवाई भाट महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम सायं 7 बजे प्रस्तुतियां देंगे।  कोटा महोत्सव का आतिशबाजी के बीच समापन होगा। 

**  कोटा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, नगर निगम कोटा उत्तर एवं दक्षिण तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। तीन दिन के आयोजनों में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

- डॉ.प्रभात कुमार सिंघल

लेखक एवम पत्रकार।

No comments:

Post a Comment